रायपुर (विश्व परिवार)।। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी़ से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार गुप्ता सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी श्री गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि श्री गुप्ता के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। सेवानिवृत ईडी श्री गुप्ता ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पेच सेंटर में आयोजित समारोह में रायपुर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) योगेश्वर प्रसाद साहू, राजनांदगांव से वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रमोद कुमर उइके, भिलाई से वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) यशवंत कुमार स्वर्णकार, लाइन सहायक श्रेणी एक रामकिशुन साहू (कोरबा), लाइन सहायक श्रेणी-एक एल.गोपी राव, लाइन सहायक श्रेणी-दो रूपराम साहू, फार्मासिस्ट संजय कुमार डुमरे को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। जनरेशन कंपनी द्वारा भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रबंध निदेशक (उत्पादन) कार्यालय में ईडी मनीष कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक के एस मनोठिया, एम एस कंवर, एस के ठाकुर, आर पी नामदेव, एम एस चौहान, वी के दीक्षित, सी एल नेताम, संजय शुक्ला, एम आर बागड़े, संदीप मोदी, ए एम परियल, मुख्य अभियंता सुभाष शर्मा, रोहित धारीवाल, रजनीश जांगड़े, डी के चावड़ा, नंदिनी भट्टाचार्य, शारदा सोनवानी, आई.ए. अंसारी, चंद्रकला गिदवानी, अब्राहिम वर्गीस, प्रसन्ना गोसावी, रश्मि वर्मा, सीएमओ एच एल पंचारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल एवं प्रकाशन अधिकारी अनामिका मंडावी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।








