छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में नए स्वरूप वाले RRR सेंटर का शुभारंभ, महापौर मीनल चौबे ने दी पर्यावरण संरक्षण की नई सौगात

रायपुर (विश्व परिवार)। शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के तहत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड स्थित नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी कार्यालय परिसर में आरआरआर सेंटर नए स्वरूप में प्रारंभ हो गया। वहां पहुंचकर नगर निगम के जोन 1 के आरआरआर सेंटर का नए स्वरूप में लोकार्पण व शुभारंभ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य नंद किशोर साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, पार्षद सोहन साहू, राजेश कुमार देवांगन, अंबिका साहू, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, एसबीएम उपअभियंता कृष्णा राठी, संस्कार शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमराज देवांगन एवं जय मां सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं व आमजनों की उपस्थिति में किया।

इस नए स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर में नगर निगम रायपुर द्वारा एक ई-बैटरी वाहन उपलब्ध कराया गया है, जो नगर निगम जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों में जाकर वहां के रहवासी नागरिकों के घरों से अनुपयोगी वस्तुएं संग्रहित कर लाएगा, जिन्हें समाज के जरूरतमंद नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन योजना स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नए स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर महिलाओं के कल्याणार्थ सिलाई मशीन की व्यवस्था की गई है। जिस पर महिलाएं कार्य कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी एवं आवश्यक प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगी। यहां नए स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर का संचालन धरोहर स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं के माध्यम से जनहित में किया जाएगा। साथ ही वहां बर्तन बैंक और झोला बैंक की व्यवस्था भी रखी गई है।

अलग-अलग आलमारियों के खंडों में पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुराने बर्तन, पुराने प्लास्टिक सामान तथा अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को रखने की व्यवस्था की गई है। इससे नागरिकों को नगर निगम जोन 1 कार्यालय खमतराई परिसर तक पहुंचकर अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुएं जमा करने में सुविधा होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों तक उपयोगी वस्तुएं सहजता से पहुंचाई जा सकेंगी।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों को बताया कि आरआरआर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जिसका उद्देश्य कचरे को स्रोत पर कम करना, उपयोग योग्य वस्तुओं का पुनः उपयोग बढ़ाना तथा अपशिष्ट का पुनर्चक्रण कर संसाधनों का संरक्षण करना है। इसके माध्यम से लैंडफिल में जाने वाले कचरे में कमी आती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूती मिलती है।

आरआरआर सेंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जहां नागरिक अपनी उपयोग योग्य वस्तुएं दान करते हैं, जिन्हें मरम्मत कर जरूरतमंदों को निःशुल्क या न्यूनतम लागत पर उपलब्ध कराया जाता है। आरआरआर सेंटर में संग्रहित एवं मरम्मत की गई उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंद नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से वितरित किया जाता है।

इसके साथ ही जो सामग्री पुनः उपयोग योग्य नहीं होती, जैसे पुराने व अनुपयोगी कपड़े, उन्हें स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पुनर्चक्रित कर थैले, झोले आदि उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है। इसके अतिरिक्त शेष अपशिष्ट को अधिकृत रिसाइक्लर्स एवं प्रोसेसिंग यूनिट्स तक भेजा जाता है, जिससे वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित होता है और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा मिलता है।

महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से आगामी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि अपने घरों में उपयोग में नहीं आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में जमा करें। नागरिकों के इस छोटे से प्रयास से न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिलेगा, बल्कि इन वस्तुओं के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान भी लाई जा सकेगी।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 द्वारा जोन कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रारंभ फूड बैंक की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से जोन 1 पहुंचकर फूड बैंक का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। व्यवस्था के तहत जोन 1 के फूड बैंक में कोई भी नागरिक अपने घर से 2 किलो पॉलीथीन लाकर देने पर निःशुल्क पानी की बोतल प्राप्त कर सकेगा। इससे स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts