रायपुर

वक्ता मंच का काव्य महाकुम्भ 31 को : प्रदेश के 151 रचनाकार सम्मानित होंगे

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था ” वक्ता मंच” द्वारा रविवार 31 मई को राजधानी के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश स्तरीय काव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एक भव्य तथा गरिमामय समारोह में प्रदेश भर के कवियों का काव्य पाठ, विमोचन एवं 151 रचनाकारों का सम्मान किया जायेगा। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि विगत 3 दशकों से संस्था द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के रचनाकारों को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें मंच प्रदान करना है। विगत 3 दशकों से जारी वक्ता मंच की इस मुहिम के जरिए छत्तीसगढ़ के गांव -गांव में बड़ी संख्या में रचनाकार तैयार हुए है जिन्होंने प्रादेशिक स्तर से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रौशन किया है। कार्यक्रम में हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के नवोदित व स्थापित दोनों धाराओं के रचनाकारों का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर राजधानी के प्रबुद्धजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे । वक्ता मंच द्वारा व्यापक रूप से आयोजन की तैयारियां की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts