Home धर्म राघौगढ़ नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव 25 जून से

राघौगढ़ नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव 25 जून से

33
0
  • धार्मिक कार्यक्रम मुनि सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होंगे।

राघौगढ़ (विश्व परिवार)। धर्मनगरी राघौगढ़ में जैन समाज के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का धार्मिक आयोजन आगामी 25 जून से 1 जुलाई तक संत सुधा सागर धाम पर अपूर्व धर्म प्रभावना के साथ आयोजित किया जा रहे हैं। इस आयोजन में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य मुनि विशद सागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य मिलेगा।
गत दिवस आचार्य विद्यासागर भवन में सकल दिगंबर जैन समाज राघौगढ़ की विशाल धर्म सभा में मंगल प्रवचन करते हुए मुनि विशद सागर जी महाराज ने कहा राघौगढ़ नगर वासियों का सौभाग्य है कि तीर्थ सुद्धारक मुनि सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में राघौगढ़ में ऐतिहासिक एवं भव्य पंचकल्याणक आयोजित हो रहा है। राघौगढ़ वासियों का महान पुण्य है कि मुनिराज लंबा पद बिहार का राघौगढ़ पधार रहे हैं। आपने जैन समाज को आव्हान किया कि समाज के जिस व्यक्ति को भी इस धार्मिक आयोजन में जो जिम्मेदारी मिले उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं लगन से पूर्ण कर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाएं। गत दिवस प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पंडित प्रदीप भैया जी राघौगढ़ पधारे उन्होंने पंचकल्याणक स्थल सुधा सागर धाम एवं राघौगढ़ नगर में पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवनिर्मित का अवलोकन किया एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उल्लेखनीय है राघौगढ़ में मार्च 2014 में पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 300 वर्ष प्राचीन जीर्ण शीर्ण श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर को निष्ठापित कर नवीन मंदिर बनाने का शिलान्यास हुआ था। तीन शिखर का भव्य मंदिर सकल दिगम्बर जैन समाज की दानराशि से बनकर तैयार है। जिसमें भगवान विराजमान किए जाएंगे। इसी प्रकार पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जैन बगीचा राघौगढ़ जिसे बाद में संत सुधा सागर धाम नामकरण किया गया। वहां पर स्थित सभा मंडप में सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान विराजमान कर मंदिर का रूप दिया गया। संत सुधा सागर धाम पर भव्य गगनचुंबी संभवनाथ जिनालय का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है।सुधा सागर धाम नवीन मंदिर के पुण्यार्जक अशोक कुमार राजेश कुमार भारिल्य राघौगढ़ हैं।राघोगढ़ में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया जी अशोक नगर के मार्गदर्शन में सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न होंगी। जैसे ही राघोगढ़ नगर में गत दिवस यह शुभ समाचार आया कि लंबी प्रतीक्षा के बाद पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 25 जून से 1 जुलाई को संपन्न होगा। राघौगढ़ नगर सहित सभी क्षेत्रों में हर्ष छा गया। सभी को मुनि सुधा सागर जी महाराज के ससंघ राघौगढ़ आगमन एवं पंचकल्याणक महोत्सव अपूर्व धर्म प्रभावना से आयोजित होने की प्रतीक्षा है। हिसाब कर पर जैन समाज के संरक्षक पवन कुमार जैन जैन समाज के अध्यक्ष अजय कुमार रावत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा पूज्य मुनि सुधा सागर जी महाराज के महान उपकार के साथ-साथ राघोगढ़ नगर में सत्संग विराजमान पूज्य मुनि विषय सागर जी महाराज सत्संग की भी माहिती अनुकंपा है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद राघोगढ़ नगर में पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित हो रहा है धर्म सभा का संचालन ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विकास कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर महाराज जी के सानिध्य में विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए समितियां का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से मंगल कलश साथ लेकर जुलूस प्रारंभ हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गाजियाबाद से जुलूस संत सुधा सागर धाम पहुंचा जहां पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोदय सब के कार्यालय में कलश स्थापित कर कार्यालय का विधि बस शुभारंभ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here