रायपुर (विश्व परिवार)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज के दिन सारे भारत में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम
आयोजित कर रहा है. इसी तारतम्य में हमारे बैंक के कृषि एवं सामाजिक बैंकिंग विभाग द्वारा आज सेन्ट्रल पार्क, नवा रायपुर में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ के किसानों को हमारे बैंक की विविध कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देना तथा कृषकों की जरूरतों के अनुसार हरसंभव सहायता करते हुये कृषि ऋण वितरित करना है जिससे देश के कृषकों का सशक्तिकरण व विकास हो सके. इस कार्यक्रम में लगभग 200 कृषकों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि ऋण संबंधी विविध योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में मनीष फूड्स के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में एसआरएलएम से पधारे आशुतोष सिंग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक मोहम्मद मौफिज ने उपस्थितों को संबंधित किया। साथ ही, इस कार्यक्रम में हमारे बैंक के मुम्बई मुख्यालय से पधारे महाप्रबंधक अरविंद कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व व समन्वय आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख संजय सिन्हा भी उपस्थित थे।
आज रायपुर क्षेत्र में आयोजित मेगा कृषि ऋण कार्यक्रम में 107 कृषक हितग्राहियों को लगभग 35 करोड के कृषि ऋणों की स्वीकृति दी गई जिसमें स्व सहायता समूह के ऋण भी शामिल हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की दावा राशि का चेक भी हितग्राही को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन कृषि व सामाजिक बैंकिंग विभाग के मुख्य प्रबंधक देवेश वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन इसी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी त्रिभुवन मेश्राम ने किया।








