रायपुर

बच्चों को सिखाएं मानव सेवा माधव सेवा – 5 वर्षीय गर्वित ने किया श्रवण यन्त्र वितरण

  • जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा 18 बहरे बुजुर्गों को कान की मशीन दी गई

रायपुर (विश्व परिवार)। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा गूंगे बहरे दिव्यांगों बुजुर्गों को श्रवण यन्त्र का वितरण सतत जारी है । इस बार बुजुर्गों को गर्वित कोचर 5 वर्ष ने अपने हाथों से कान की मशीन प्रदान की । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि बच्चों में सहयोग करने की प्रवृत्ति का विकास होना चाहिये , उन्हें सेवा गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए आगे से और भी बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा । गर्वित को बुजुर्गों की आवश्यकता के बारे में समझाया गया व श्रवण यन्त्र की उपयोगिता बताई गई , गर्वित ने ध्यान से समझा फिर बुजुर्गों को श्रवण यन्त्र दिया । कोचर व चोपड़ा ने आगे कहा कि हम सभी जीवनभर सुनते बोलते हैं लेकिन वृद्धावस्था में सुनाई कम देने लगता है और घर से सदस्य इस बात को नजरअंदाज करते हैं तब बुजुर्गों की समस्या आरम्भ होती है । महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने इसको महत्वपूर्ण समस्या मानते हुए 10500 से ज़्यादा कान की मशीन का अबतक वितरण किया है । श्रवण यन्त्र वितरण में किसी औपचारिकता की जगह नही रखी न आधार कार्ड मांगा व ओड़ियोमेट्री जांच रिपोर्ट ली , न आय प्रमाण पत्र न राशन कार्ड कुछ भी नही मांगा केवल बुजुर्ग ने कॉल किया हमने उसे आने का स्थान व समय बताया और श्रवण यन्त्र दे दिया । जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा मूक पशु पक्षियों की सेवा , मानव सेवा के अंतर्गत श्रवण यन्त्र , कृत्रिम हाथ , कैलिपर्स , वैशाखी , बी पी नापने की मशीन , शुगर टेस्टिंग मशीन का निःशुल्क वितरण तथा मानव कल्याण में साधर्मिक भाई बहनों के स्वावलंबी जीवन , व्यवसायिक उत्थान व विवाह योजना पर लगातार कार्य किये जाते हैं । जिन बच्चों बुजुर्गों को कम सुनाई देता है वे आड़ियोमैट्री जांच करवा कर महेन्द्र कोचर 9301056004 व विजय चोपड़ा 9301739494 से सम्पर्क कर सकते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts