छत्तीसगढ़दुर्ग

चलती कार बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले तीन लोग

दुर्ग (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग बायपास रोड से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया।
वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बायपास रोड पर कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल रहा है और उसमें से काला धुएं का गुबार भी उठ रहा है। वही आसपास लोगों की भारी भीड़ भी जमा है। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts