छत्तीसगढ़रायपुर

क्रिकेट के खेल का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

रायपुर (विश्व परिवार) । राजधानी के मोवा में इस रविवार एमएसपीएल कमेटी के द्वारा पिछले ले 2 माह से चल रहे मोवा सिल्वर लीग सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल का भव्य समापन समारोह *रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।
इसमे रायपुर राजधानी की 16 टीमो के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
फाइनल मुकाबला आरसीबी फाइटर बनाम देसी बॉयज के बीच खेला गया जिसमें आरसीबी फाइटर ने 62 रन से विजेता बनी इसमें एमएसपीएल कमेटी के द्वारा विजेता टीम को रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में विजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया गया वही, उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी प्रदान किया गया
मैन ऑफ़ द मैच किरण हरपाल ओर मैन ऑफ द सीरीज शिवा यदु रहे। सभी खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को ले कर काफी उत्साह रहा ओर सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts