छत्तीसगढ़

नवीन नगर पंचायत शिवनंदनपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री साय ने दिया मंगल भवन का तोहफा

सूरजपुर(विश्व परिवार)। नवीन नगर पंचायत शिवनंदनपुर में अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत के विकास के लिए मंगल भवन निर्माण की सौगात प्रदान की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित राज्य सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई देते हुए जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर पंचायत शिवनंदनपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किए जाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts