छत्तीसगढ़रायपुर

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, बोले- विस्फोटक स्थिति भाजपा में नहीं, कांग्रेस में है

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री निवास में बीती रात हुई मंत्रियों की हाई लेवल मीटिंग को लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए सरकार में विस्फोटक स्थिति की बात कही थी. इस बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि विस्फोटक स्थिति तो कांग्रेस में बन चुकी है. कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्यों लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. कांग्रेस पूरी तरह अप्रासंगिक हो चुकी है।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में मंत्रियों की हाईलेवल मीटिंग को लेकर कहा कि भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री की ओर से सार्थक पहल हुई है. यह सभी रूटीन बैठक है, नियमित प्रक्रिया के तहत बैठक हो रही है।
वहीं 21 जून को राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या राहुल गांधी के लिए भी गुलाब मंगवा रहे हैं, प्रियंका वाड्रा के लिए तो मंगवाये थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रशिक्षण की जरूरत क्यों पड़ रही है पता नहीं. राहुल गांधी शायद भूपेश बघेल को बधाई देने आ रहे हैं. भूपेश बघेल जहां-जहां जाते है, वहां-वहां पार्टी हार जाती है. कांग्रेस के मौजूदा विशेषज्ञों की स्थिति जनता ने देख ली है. विशेषज्ञ केवल एक ही परिणाम ला रहे हैं, और वो है पराजय।
छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस को ओवररेटिंग, या शराब को लेकर बात करने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सभी तरह के भ्रष्टाचार में अपने हाथ धो चुकी है।
इसके साथ ही कांग्रेस नीत इंडिया ब्लॉक पर तंज कसते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि इंडिया ब्लॉक में भगदड़ मची है. देश में राजनीतिक अराजकता फैल रही है. कांग्रेस को जिम्मेदार विपक्ष की तरह बर्ताव करना चाहिए. भूपेश बघेल कांग्रेस के शुभंकर हैं. कांग्रेस में बचे ही गिनते के लोग हैं।
वहीं NEET पेपर पर तमाम राज्यों में कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान NEET पेपर की नैतिक जिम्मेदारी ने ली है. कांग्रेस के समय में जब ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी, तब किसी मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली थी. अबकी बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे नैरेटिव रखती है, जो जनता को समझ नहीं आती।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts