रायपुर

रामकुंड बस्ती में महिलाओं का सम्मान, बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन

रायपुर (विश्व परिवार)। स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट रायपुर और लियो क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा संयुक्त रूप से “स्वर्ण प्राशन और महतारी सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अनिता लुनिया, सोनाली लुनिया, वर्धमान जी चोपड़ा, डा. त्रिभुवन सिह पावले, जे.एस. ठाकुर, मिशिका तिवारी, ममता तिग्गा, रोहित सोनी आदि उपस्थित हुए।

इस अवसर पर अपने घर-परिवार और काम के बीच सामंजस्य बैठाने वाला रामकुंड बस्ती की महिलाओ को सम्मानित भी किया गया।

बच्चो एवं महिलाओ को जलपान भी प्रदान किया गया।

डा. पावले ने स्वर्ण प्राशन के महत्व पर प्रकाश डाला, वर्धमान जी ने समाज मे महिलाओ का महत्व और योगदान पर व्याख्यान दिया।

धन्यवाद ममता तिग्गा ने दिया, स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts