कांकेरछत्तीसगढ़

रौंगटे खड़े कर देगा कांकेर हादसे का वीडियो, कार से टकराकर कई फीट उछला युवक

कांकेर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. तेज रफ्तार में आ रही बाइक डिवाडर के पास मुड़ रही कार से जा टकराई. इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो आपके रौंगटे खड़े कर देगा. बाइक सवार कुछ पल के लिए हवा में नजर आता है।
स्कॉर्पियो से टकराने के बाद हवा में उछला युवक
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कांकेर स्थित वन विभाग के लकड़ी डिपो के पास का बताया जा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो डिवाइडर के पास यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रही है. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक कार के बोनट से जा टकराती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर कार के दूसरी ओर जा गिरता है. हादसे के बाद युवक उठने की कोशिश करता है, लेकिन गंभीर चोट और दर्द के कारण खड़ा नहीं हो पाता।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
बताया जा रहा है कि यह घटना 21 जून की है, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज में कार चालक और बाइक सवार दोनों की लापरवाही नजर आ रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts