बचेली (विश्व परिवार)। बागवानी आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से एनएमडीसी, बचेली अपने सीएसआर विभाग द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण परिवारों के आजीविका को बढ़ावा देने हेतु दिनांक 23.06.2026 को एनएमडीसी सिविल नर्सरी, बचेली में निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत नेरली के 20 ग्रामीणों को कुल 620 पौधे वितरित किए गए, जिनमें 140 आम, 300 लीची और 180 नारियल के पौधे शामिल हैं तथा ग्राम पंचायत बड़े बचेली के 32 ग्रामीणों को कुल 993 पौधे वितरित किए गए, जिनमें 224 आम, 481 लीची और 288 नारियल के पौधे शामिल हैं।
इस वर्ष की योजना के अंतर्गत शुरआत में नेरली और बड़े बचेली ग्राम पंचायतों में आम, लीची और नारियल के कुल 1,613 फलों के पौधे वितरित किए गए हैं तथा आगामी दिनों में 10 पंचायतों को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जायेगा जिसमें भांसी, गमावाड़ा, बड़े कमेली, बेनपाल, गंजेनार, दुगेली, पाड़ापुर, धुरली तथा मोलसनार शामिल हैं।
इस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश एस नायर, महाप्रबंधक ( मानव संसाधन), जोसी थामस, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सीएसआर तथा सौरभ कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।
ग्रामीणों ने इस योजना की सराहना करते हुए एनएमडीसी, बचेली प्रबंधन का आभार प्रकट किया।







