रायपुर (विश्व परिवार) मालू परिवार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि स्नेहिल मालू, सुपुत्र सीए विजय मालू एवं प्रतिमा मालू, ने प्रतिष्ठित CFA (Chartered Financial Analyst) Level-II परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
CFA (Chartered Financial Analyst) वित्तीय जगत की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल योग्यताओं में से एक है। यह निवेश प्रबंधन (Investment Management), वित्तीय विश्लेषण (Financial Analysis) एवं पोर्टफोलियो प्रबंधन (Portfolio Management) के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अत्यधिक मान्यता प्राप्त कोर्स है।
स्नेहिल ने इससे पूर्व सीए फाउंडेशन एवं सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएँ भी उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की हैं। वर्तमान में वे सीए फाइनल की पढ़ाई के साथ-साथ आर्टिकलशिप भी कर रहे हैं।
अपनी इस सफलता का श्रेय स्नेहिल ने नियमित एवं सुनियोजित रिवीजन, अनुशासित अध्ययन तथा सोशल मीडिया से पर्याप्त दूरी बनाए रखने को दिया। उनका मानना है कि निरंतर अभ्यास, आत्मअनुशासन और एकाग्रता ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
उल्लेखनीय है कि मालू परिवार में वर्तमान में 8 चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं तथा परिवार के 4 अन्य सदस्य भी सीए की पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता की यह परंपरा परिवार की एक विशिष्ट उपलब्धि मानी जा रही है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर मालू परिवार, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्नेहिल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।







