रायपुर (विश्व परिवार)। चरामेति फाउंडेशन द्वारा “चरामेति शिक्षा सेवा” के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खो खो पारा में अध्ययनरत छात्रों को कॉपी आदि लेखन सामग्री का वितरण किया गया।
फाउंडेशन के राजेंद्र ओझा ने बताया कि सत्र के प्रारंभ में ही दी गई इन सामग्रियों से छात्रों को न केवल आसानी होगी अपितु वे पढ़ाई भी रूचि पूर्वक करेंगे। शाला के शिक्षकों एवं छात्रों में भी उत्साह और प्रसन्नता देखी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम कुलदीप सिंह जी होरा, डॉ, मृणालिका ओझा, सुनीला बेन पंड्या, सुभाषिनी जतीन्दर भनोट, मेहुल भाई पटेल, वीरेंद्र आडिल, जी. पी. अखिलेश, तन्मय बोस, दीपेश, भरत आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।







