छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में 3 से 5 जुलाई तक लगेगा ‘अभिनव सिटी’ आवास मेला, घर खरीदने और निवेश का सुनहरा अवसर

रायपुर (विश्व परिवार)। शहर की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी अष्टविनायक रियल्टीज़ और अभिनव बिल्डर्स रायपुरवासियों के लिए एक विशेष आवास मेला आयोजित करने जा रहे हैं। 3, 4 और 5 जुलाई 2026 को मोवा स्थित दलदल सिवनी में अभिनव सिटी प्रोजेक्ट में तीन दिवसीय भव्य ‘आवास मेला’ आयोजित होगा। इस दौरान ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुरूप प्लॉट एवं लग्जरी अपार्टमेंट चुनने का अवसर मिलेगा।

प्रीमियम प्लॉट और लग्जरी अपार्टमेंट्स होंगे उपलब्ध

आवास मेले में गार्डन प्लॉट, गार्डन फेसिंग प्लॉट, कॉर्नर प्लॉट और गार्डन फेसिंग कॉर्नर प्लॉट जैसे कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त 2 बीएचके और 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट्स भी ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

2 बीएचके अपार्टमेंट 1066 एवं 1125 वर्गफुट सुपर बिल्ट-अप एरिया में उपलब्ध हैं, जिनका रेरा कारपेट एरिया क्रमशः 672 और 714 वर्गफुट है। वहीं 3 बीएचके अपार्टमेंट 1317 वर्गफुट सुपर बिल्ट-अप एरिया और 959 वर्गफुट रेरा कारपेट एरिया के साथ उपलब्ध हैं।

विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है अभिनव सिटी

अभिनव सिटी को आधुनिक जीवनशैली और प्राकृतिक वातावरण के संतुलन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। परियोजना में मंदिर, 10 विशाल गार्डन, अत्याधुनिक जिम, स्विमिंग पूल, स्टीम बाथ, मल्टीपर्पस कोर्ट, नेट क्रिकेट, मिनी थिएटर, म्यूजिक रूम, इंडोर प्ले एरिया, कम्युनिटी हॉल, किड्स प्ले एरिया और गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की सुविधा भी दी गई है।

प्राइम लोकेशन का मिलेगा लाभ

अभिनव सिटी रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र दलदल सिवनी, मोवा में स्थित है। यहां से इंदिरा स्मृति वन महज 500 मीटर की दूरी पर है। छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर 2.2 किलोमीटर, बालाजी हॉस्पिटल और इट्सा हॉस्पिटल 2.5 किलोमीटर, अंबुजा मॉल 2.9 किलोमीटर तथा रिलायंस स्मार्ट बाजार 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। वहीं भवन्स स्कूल, नारायण टेक्नो स्कूल और चैतन्य टेक्नो स्कूल भी करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

इसके अलावा अवंती बाई चौक 5 किलोमीटर, पंडरी मार्केट 5.5 किलोमीटर और रायपुर रेलवे स्टेशन 8.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बेहतर जीवनशैली देने का प्रयास : संतोष लोहाना

अष्टविनायक रियल्टीज़ के सीएमडी संतोष लोहाना ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को एक सुरक्षित, आधुनिक और संपूर्ण जीवनशैली प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अभिनव सिटी को प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं के अनूठे संगम के रूप में विकसित किया गया है, जहां हर आयु वर्ग की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।

निवेश और घर खरीदने का सुनहरा अवसर : प्रकाश लोहाना

अष्टविनायक रियल्टीज़ के एमडी प्रकाश लोहाना ने कहा कि 3 से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाला आवास मेला घर खरीदारों और निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट की पारदर्शिता, प्राइम लोकेशन और विश्वस्तरीय सुविधाएं इसे रायपुर के प्रमुख निवेश स्थलों में शामिल करती हैं। उन्होंने शहरवासियों से आवास मेले में पहुंचकर अपने सपनों का घर चुनने की अपील की।

आयोजन की जानकारी
आवास मेला: 3, 4 एवं 5 जुलाई 2026
स्थान: अभिनव सिटी, अंबुजा मॉल के पीछे, साइंस सेंटर के पास, दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर
संपर्क: 8516003000

अभिनव सिटी का यह आवास मेला उन लोगों के लिए खास अवसर होगा जो रायपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त घर खरीदने या भविष्य के लिए बेहतर निवेश की तलाश कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts