छत्तीसगढ़रायपुर

पॉवर कंपनी से ईडी जे.एस.नेताम एवं सुरेश कुमार चक्रवर्ती की भावभीनी विदाई, सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ से कार्यपालक निदेशक (संचारण/संधारण) जे.एस.नेताम एवं कार्यपालक निदेशक (सतर्कता-उच्चदाब) सुरेश कुमार चक्रवर्ती सहित कुल 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी जेएस नेताम एवं एसके चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि ईडी श्री नेताम एवं श्री चक्रवर्ती के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। सेवानिवृत ईडी श्री नेताम एवं श्री चक्रवर्ती ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ट्रांसमिशन कंपनी ने इसी तरह सेवा भवन में आयोजित एक अन्य समारोह में पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कोरबा से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एंड डी) दलगंजन सिंह पटेल, भिलाई से निज सचिव शिवब्रत राय चैधरी एवं डी. प्रभाकर, भिलाई से कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) रमेश कुमार कश्यप, रायपुर से लाइन सहायक श्रेणी एक नारायण प्रसाद यादव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक वी.के.साय, संजय पटेल, के एस मनोठिया, सीएल नेताम, एम एस कंवर, संदीप मोदी, आर पी नामदेव, वी के दीक्षित, ए एम परियल, मुख्य अभियंता एम जामुलकर, केबी पात्रे, जीएम नंदिनी भट्टाचार्य, शारदा सोनवानी, रश्मि वर्मा, राजेन्द्र प्रसार, प्रसन्ना गोसावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts