छत्तीसगढ़रायपुर

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पार्षद निधि से स्कूल को दिए 6 लाख के फर्नीचर, नए सत्र में बच्चों को मिली बड़ी सौगात

रायपुर (विश्व परिवार)। बीपी पुजारी स्कूल में नई कक्षा रूम के निर्माण के बाद वहां पढ़ने वाले बच्चों को क्लास रूम फर्नीचर की कमी को देखते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ने वार्ड के पार्षद रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के समक्ष अपनी यह बात रखी थी।
जिस पर वार्ड के पार्षद आकाश तिवारी ने सहज ही स्वीकार कर लिया अभी नए सत्र में बच्चों के लिए अपनी पूरी 1 साल की पार्षद निधि 6 लाख रुपए स्कूल फर्नीचर के लिए दे दी।
स्कूल के कक्षा रूम और बच्चों की जरूरत में लगने वाले फर्नीचर के लिए अपने सन 2025- 2026 की पार्षद निधि की राशि 6 लाख रुपए स्कूल को प्रदान की जिस में सभी छात्रों छात्राओं के बैठक के लिए विजिटर चेयर 4 रिवॉल्विंग चेयर 2 अलमीरा 4 डेस्क बैंच सेट 81 सहित टेबल कुर्सी बच्चों के लिए बैंच टेबल शिक्षकों के लिए टेबल कुर्सी स्कूल के लिए अलमीरा सहित पूरे नए कक्षा रूम का पूरा सामान आज दे कर लोकार्पण किया।
लोकार्पण करते हुई पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि बच्चे हमारे कल के भविष्य है।
मेरे जीवन की एक सोच है कि मेरे वार्ड सहित हमारे प्रदेश के बच्चे हमेशा हमारे वार्ड सहित प्रदेश का नाम रौशन करे
मैं हमेशा से बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना करता हु ओर ईश्वर से मांगता हूं कि हर एक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपने माता पिता सहित अपने सभी गुरुजनों का नाम रोशन करें ऐसी मेरी इच्छा रहती है।
बच्चे शिक्षा रूपी शेरनी का दूध पीकर हर एक विपरीत परिस्थिति का सामना करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts