छत्तीसगढ़रायपुर

धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक, एएसआई समेत 12 पुलिसकर्मियों का तबादला

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए निरीक्षक, एएसआई और आरक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसका आदेश एसपी सूरज सिंह परिहार ने जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का प्रभार मिला, शरद ताम्रकार रक्षित केंद्र भेजे गए, सहायक उप निरीक्षक देवनाथ सिन्हा का रक्षित केंद्र से थाना करेगांव तबादला किया गया है। साथ ही यातायात विभाग और विभिन्न थानों, चौकियों में भी बदलाव किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts