छत्तीसगढ़बलौदा बाजार

तीन शिक्षिकाओं की वापसी से संकट में इग्नाइट स्कूल, 95 बच्चों की पढ़ाई पर मंडराया खतरा

बलौदाबाजार (विश्व परिवार)। बिना शिक्षकों के स्कूल कैसे चलेगा और 95 बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा? यही सवाल है बलौदाबाजार के इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के पालकों का. पूरा मामला शासकीय कार्यालय से अटैच शिक्षकों को मूल पदस्थापना के आदेश से जुड़ा हुआ है।
जानिए क्या है मामला
दरअसल, शासन ने शासकीय कार्यालयों में अटैच शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने के आदेश जारी किए हैं. लेकिन बलौदाबाजार जिले में इस आदेश का असर स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों पर भी दिखाई देने लगा है. नवीन इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम स्कूल से तीन शिक्षिकाओं को उनके मूल स्कूल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गौर करने वाली बात यह है कि ये शिक्षिकाएं किसी शासकीय कार्यालय में नहीं, बल्कि स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अब तक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है. यहां दूसरे स्कूलों से व्यवस्था के आधार पर शिक्षकीय कार्य कराया जा रहा था. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चों ने बेहतर शिक्षा की उम्मीद के साथ इस स्कूल में प्रवेश लिया है. ऐसे में शिक्षकों की वापसी की कार्रवाई ने अभिभावकों के सामने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।
एक ओर पालकों की चिंता बढ़ रही है, तो दूसरी ओर आदेश के क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts