छत्तीसगढ़रायपुर

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक,सभी नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत लंबित पेंशन प्रकरणों का जल्द समाधान करें – कलेक्टर डॉ. सिंह

  • पौधरोपण के लिए कार्ययोजना बनाने का दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय सहित जनपद पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करें और जल्द समाधान करें। समाज कल्याण विभाग द्वारा इसके लिए समन्वय कर सभी हितग्राहियों को पेंशन दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि प्लांटेशन के लिए कार्ययोजना बनाएं इसके लिए उद्योग विभाग, वन विभाग समन्वय बनाकर सड़कों के किनारे पौधरोपण का कार्य करें। डॉ. सिंह ने कहा कि शहर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की समस्या को देखते हुए ई-रिक्शा की आवश्यकता है इसके लिए श्रम विभाग हितग्राहियों की सूची बनाकर वितरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन नगरीय निकायों एवं जनपद में प्रधानमंत्री आवास की जो किश्त लंबित है उसकी प्रक्रिया जल्द पूर्ण करें।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर एवं एडीएम उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts