रायपुर

विक्रम प्रताप सिंह को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

बीरगांव (विश्व परिवार)। भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बी जे एम टी यू सी ) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए में बड़ा निर्णय लिया है। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री आचार्य के अनुशंसा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा के अनुशंसा पर विक्रम प्रताप सिंह को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसलिं का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वही विक्रम प्रताप सिंह ने इसके अलावा भी कई बड़ी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर रहे हैं वही विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को ही संगठन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है वहीं उन्होंने कहा कि पैराशूट की राजनीति करने वाले लोग ज्यादा मिलते हैं तो जमीनी स्तर में काम कुछ नहीं वही विक्रम प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष,केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने कम करने की इतनी बड़ी जवाबदारी एवं जिम्मेदारी दी है जिसमें संगठन के पदाधिकारी का सदा आभारी रहूंगा वहीं उन्होंने मजदूर हित एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts