छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर होगी चर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद हैं। कैबिनेट में विभिन्न विभागों के एजेंडे पर विचार-विमर्श के बाद कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों, वित्तीय मामलों और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो रही है।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts