देशनई दिल्ली

PM मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले बड़ा ऐलान, भारतीय बाजार में 57% निर्यात होगा टैरिफ फ्री

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. इंडोनेशिया के दौरे के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के न्योते पर ऑकलैंड पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से ठीक पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बड़ा बयान दिया है।
PM मोदी 10 से 11 जुलाई तक दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड जाएंगे. यह करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय न्यूजीलैंड यात्रा होगी।
क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते की तारीफ की और कहा कि इससे काफी फायदा होगा. उन्होंने कहा कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के कारोबार को जबरदस्त गति मिलेगी और भारतीय बाजार में उसके निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भारत के साथ होने वाला ट्रेड डील न्यूजीलैंड के कारोबार के लिए बड़ा अवसर साबित होगा. क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में न्यूजीलैंड के सामानों की पहुंच बढ़ाने के लिए 57 फीसदी निर्यात पहले ही दिन से बिना टैरिफ किए जाने का एलान किया।
सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस दौरे में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और अन्य अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि न्यूजीलैंड के उत्पाद भारतीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अप्रैल 2010 में शुरू हुई थी. लेकिन 2015 में यह प्रक्रिया रुक गई. 17 मार्च 2025 को दोनों देशों ने दोबारा बातचीत शुरू करने का फैसला किया और दौर की वार्ताओं के बाद 22 दिसंबर 2025 को समझौते को अंतिम रूप दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts