देशमुंबई

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया त्योहारी अभियान ‘बॉब के संग त्योहार की उमंग’ का शुभारंभ

  • आकर्षक ब्याज दरों, विशेष फ़ायदों और त्योहारी ऑफ़र्स के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा बना रहा है इस त्योहार के मौसम फायदे का सौदा

मुंबई (विश्व परिवार)। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने त्योहारी अभियान ‘बॉब के संग त्योहार की उमंग – शुभ भी, लाभ भी’के शुभारंभ की घोषणा की । इस अभियान के अंतर्गत रिटेल ऋण, एमएसएमई ऋण, बचत उत्पादों और डेबिट कार्ड के माध्यम से किए जाने वाले व्यय पर विभिन्न आकर्षक प्रस्तावों की एक विस्तृत शृंखला प्रस्तुत की जा रही है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य त्योहार के मौके परदेशभर के ग्राहकों की वित्तीय आकांक्षाओं को पूरा करना अधिक सुलभ और लाभकारी बनाना है।

गृह ऋण – ब्याज दरें 7.40%* से शुरू

बैंक त्वरित ऋण मंजूरी, न्यूनतम दस्तावेजीकरण और प्रोसेसिंग शुल्क में पूर्ण रियायत की सुविधा के साथ 7.40%* की शुरूआती ब्याज दर परगृह ऋण प्रदान कर रहा है, गृह निर्माण के उद्देश्य से भूखंड खरीदने के इच्छुक ग्राहक ‘बॉब स्वभूमि’भूखंड ऋण का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके अंतर्गत कम मार्जिन, लंबी चुकौती अवधि और शून्य प्रोसेसिंग शुल्क की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, बैंक महिला ग्राहकों को ब्याज दर में 0.05% तथा 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों, बॉब वेतन खाताधारक सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/कॉर्पोरेट संस्थानों के ग्राहकों, एचएनआई/रेडिएंस ग्राहकों आदि जैसे पात्र ऋणकर्ताओं को 0.10% की अतिरिक्त रियायत भी प्रदान कर रहा है।

कार ऋण – ब्याज दरें 7.85%* से शुरू

इस त्योहार के मौसम में नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे ग्राहकों के लिए बैंक 7.85%* की शुरुआती ब्याज दर पर कार ऋण उपलब्ध करा रहा है, जिसमें डिजिटल प्रोसेसिंग, त्वरित ऋण मंजूरी और न्यूनतम दस्तावेजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। ‘बॉब ग्रीन व्हील्स’ (इलेक्ट्रिक वाहन) ऋण का विकल्प चुनने वाले ग्राहक बढ़ी हुई चुकौती अवधि के साथ ब्याज दर में 0.15%* की रियायत का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना और अधिक आकर्षक हो गया है।

बॉब डेबिट कार्ड के माध्यम से दैनिक खरीदारी पर त्योहारीछूट

उत्सव का उल्लास केवल बड़ी खरीदारी तक ही सीमित नहीं है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के डेबिट कार्डधारक सहभागी ब्रांड्स और मर्चेंट्स के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से खरीदारी, फूड, यात्रा और ग्रोसरी सहित दैनिक आवश्यकताओं की विभिन्न श्रेणियों में तत्काल छूट संबंधी ऑफ़र्स का लाभ उठा सकते हैं।

महिलाओं के लिए विशेष बचत जैसे फायदे

बैंक विशेष रूप से महिला ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए बचत समाधानों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। ‘बॉब ग्लोबल वुमन एनआरई/एनआरओ बचत खाता’ऑटो स्वीप सुविधा के साथ निःशुल्क वैयक्तिक  दुर्घटना/हवाई दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान करता है। वहीं, ‘बॉब वुमन सफायर बचत खाता’के अंतर्गत ₹10 लाख तक का कैंसर देखभाल बीमा कवर, परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श और टियारा क्रेडिट कार्ड पर विशेष प्रस्तावों सहित अनेक लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

फ्लेक्सी बचत – मात्र ₹500 प्रतिमाह से शुरू

नियमित और अनुशासित बचत की आदत विकसित करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए ‘बॉब फ्लेक्सी सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान’उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत ग्राहक मात्र ₹500 प्रतिमाह से बचत शुरू कर सकते हैं। इस योजना में संपूर्ण जमा अवधि के लिए निर्धारित ब्याज दर नियत रहती है।

एमएसएमई के लिए फायनांसिंग समाधान

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को विशेष रूप से त्योहार के मौसम में अपने व्यवसायों की स्थापना, विस्तार और विकास के लिए सक्षम बनाने हेतु फायनांसिंग समाधानों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान कर रहा है। इनमें ‘बॉब ग्रीन प्लग’योजना शामिल है, जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों, बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और संबद्ध सुविधाओं की स्थापना अथवा विस्तार के लिए ₹5.00 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, निर्माण एवं खनन उपकरण (सीएमई) फायनांसिंग के अंतर्गत 60 माह तक की चुकौती अवधि की सुविधा प्रदान की जा रही है।बैंक ‘बड़ौदा महिला स्वावलंबन’योजना भी उपलब्ध करा रहा है, जो महिला उद्यमियों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई संपार्श्विक-मुक्त फायनांसिंग योजना है। इसके अंतर्गत बढ़ी हुई चुकौती अवधि, व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) लेनदेन के लिए निःशुल्क क्यूआर कोड और आकर्षक ब्याज दरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस त्योहारी अभियान के बारे में बात करते हुए,श्रीमती बीना वाहिद,कार्यपालक निदेशक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “त्योहारों का मौसम एक शुभ अवसर होता है, जब व्यक्ति और परिवार अपनी आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, चाहे वह घर या वाहन खरीदना हो, व्यवसाय को आगे बढ़ाना हो अथवा दीर्घकालिक वित्तीय बचत सुनिश्चित करना हो। हमारे त्योहारीऑफ़र्स का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और आकर्षक लाभों के माध्यम से फायनांसिंग को अधिक सुलभ एवं लाभप्रद बनाना है। ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए समाधानों के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा उनकी वित्तीय यात्रा के प्रत्येक चरण में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 गृह ऋण, कार ऋण, एमएसएमई ऋण, बचत उत्पादों और डेबिट कार्ड से संबंधित त्योहारीऑफ़र्स के विस्तृत पोर्टफोलियो के माध्यम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा ग्राहकों की आकांक्षाओं को अपने त्योहारीऑफ़र्स के केंद्र में रख रहा है। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को त्योहारों के उल्लास से आगे बढ़कर इस त्योहारी मौसम का अधिकतम लाभ उठाने में सहायता प्रदान करना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts