रायपुर (विश्व परिवार)। सुहिणी सोच संस्था द्वारा करवाचौथ के अवसर पर ‘सुहाग का त्योहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ का भव्य आयोजन सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक बेबीलॉन इंटरनेशनल, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में किया जाएगा।
इस आयोजन में चांद-सी दुल्हनों का शो, मस्ती, संस्कार, टैलेंट एवं श्रृंगार का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ स्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
म्यूजिकल तंबोला में गोल्ड नेकलेस, गोल्ड रिंग, गोल्ड ईयररिंग एवं सिल्वर कॉइन जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे। दुल्हन शो में डायमंड रिंग, गोल्ड ईयररिंग, सिल्वर कॉइन, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट दुल्हन, कॉन्फिडेंट दुल्हन एवं अट्रैक्टिव पर्सनालिटी जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दर्शकों के लिए करवाचौथ क्वीन, बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट पार्टिसिपेशन एवं बेस्ट मेकअप जैसी श्रेणियां भी रहेंगी।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी एंकर शीलू शर्मा, मुंबई से म्यूजिकल तंबोला कलाकार राहुल इंगले तथा मिमिक्री आर्टिस्ट महेश भनुशाली अपनी प्रस्तुतियों से मनोरंजन करेंगे। आयोजन को DTC JEWELS एवं अष्टविनायक रियल्टी का सहयोग प्राप्त है। शुरुआती 100 महिलाओं के लिए विशेष रिटर्न गिफ्ट तथा लकी ड्रॉ में गोल्ड रिंग जीतने का अवसर भी रहेगा।
सुहिणी सोच संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी एवं अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक टीम में मनीषा तारवानी, पल्लवी चिमनानी, दीक्षा बुधवानी, रेणु कृष्णानी, करिश्मा कमलानी, विद्या गंगवानी, माही बुलानी, ज्योति बुधवानी, स्मृति पांडा, आरती मयानी, पूनम हिंदूजा, स्नेहा बुधवानी, दिव्या भोजसिया एवं हर्षा सिहानी शामिल हैं।
संस्था की ओर से सभी महिलाओं से इस उत्सव में शामिल होकर करवाचौथ की खुशियों, मनोरंजन एवं प्रतिभा के इस आयोजन का आनंद लेने की अपील की गई है।







