छत्तीसगढ़रायपुर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने रायपुर में लेखा परीक्षा, अनुपालन और कर्मचारी विकास पहलों को मजबूत किया

रायपुर (विश्व परिवार)। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 16 अक्टूबर, 2026 को रायपुर में अपने आंचलिक आंतरिक लेखा परीक्षा प्रभाग (ZIAD) और प्रशिक्षण केंद्र, बड़ौदा अकादमी, रायपुर का उद्घाटन किया। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय विनायक मुदालियर की उपस्थिति में आंतरिक लेखा परीक्षा तंत्र को मजबूत करने और कर्मचारियों के कौशल व दक्षताओं को बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत अनुपालन संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

ये शुभारंभ संस्थागत प्रक्रियाओं को मजबूत करने और निरंतर सीखने व पेशेवर विकास को बढ़ावा देने के लिए बैंक के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ में व्यापार वृद्धि का समर्थन करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहक जुड़ाव पहल के रूप में संजय विनायक मुदालियर ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अंचल के प्रमुख ग्राहकों के साथ बातचीत की और उनके व्यवसाय विकास में समर्थन करने तथा दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय विनायक मुदालियर ने कहा, “जोनल इंटरनल ऑडिट डिवीजन और बड़ौदा ट्रेनिंग अकादमी का उद्घाटन गवर्नेंस को मजबूत करने, लेखा परीक्षा और जोखिम प्रबंधन प्रथाओं को सुदृढ़ करने एवं अनुपालन की मजबूत संस्कृति को बढ़ावा देने संबंधी बैंक के निरंतर फोकस को दर्शाता है। ये पहल कर्मचारी कौशल विकास और नेतृत्व क्षमताओं का भी समर्थन करेगी, जिससे हम अपने ग्राहकों और हितधारकों को अधिक मूल्य प्रदान करने में सक्षम होंगे।”

उद्घाटन के अवसर पर महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख, रायपुर अंचल दिवाकर पी. सिंह; डॉ. रमेश कुमार मोहंती, उप महाप्रबंधक, अनुपालन व आश्वासन; प्रखर कुमार, उप महाप्रबंधक, व्यवसाय विकास; प्रशांत हरि आव्हाड, उप महाप्रबंधक व ZIAD प्रमुख; राज बीर सिंह, उप महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख, रायपुर क्षेत्र सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts