रायपुर (विश्व परिवार)। जल जीवन मिशन का दो साल से बकाया भुगतान नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर एसोसिएशन शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करेगा. कांट्रक्टर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि सरकारी निर्माण विभागों में मनमानी के कारण निर्माण कार्य पूर्ण होने बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इससे प्रदेशभर के कांट्रेक्टर आक्रोशित हैं. उनका आरोप है कि शासन-प्रशासन की उदासीन रवैए के कारण निर्माण कार्य कराने वाले कांट्रेक्टरों की आ र्थिक स्थिति खराब है।
लोक यांत्रिकीय विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन में हर घर जल योजना का कार्य करने वाले ठेकेदारों का 2200 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया गया है. इससे परेशान ठेकेदारों ने पिछले सप्ताह राजधानी में एकजुट होकर नीर भवन का घेराव किया. इसके बावजूद निराकरण नहीं होने पर अब छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहना है कि पिछले दो सालों से प्रदेशभर रहे हैं. कई बार मंत्रियों से लेकर आला अफसरों के समस्याओं से अवगत कराया गया है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई. उन्होंने विभाग पर अफसरशाही हावी होने का आरोप लगाया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अनुबंध होने के बाद नए-नए नियम और शर्तें लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है. इसके विरोध में प्रदेशभर के ठेकेदार मजबूर होकर लामबंद हुए हैं. भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।







