कोरबा छत्तीसगढ़

राज ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, महिला बनकर दिया था वारदात को अंजाम

कटघोरा (विश्व परिवार)। क्षेत्र के चर्चित राज ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मास्टरमाइंड को कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी विष्णु राठिया ने महिला बनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि इस मामले में दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, ​सरगना विष्णु राठिया कर्नाटक बॉर्डर के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में बतौर मजदूर का काम कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोरबा पुलिस की विशेष टीम कर्नाटक पंहुची और आरोपी को धरदबोचा। इस ​मामले में दो आरोपी गोपाल सिंह और परदेशी राम पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts