नई दिल्ली (विश्व परिवार) । सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर मौजूद 27 मजदूरों में से 10 की मौत हो गई है। मृतकों में से 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि 17 मजदूर अब भी फंसे हैं।
मामला जिले के मंगन स्थित साक्यांग इलाके में निर्माणाधीन टनल का है। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे हुए भूस्खलन के बाद टनल का एक हिस्सा धंस गया। घटना के समय मजदूर अंदर काम कर रहे थे।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बचाव अभियान जारी है। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, मलबे और गैस रिसाव की आशंका के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। कई बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर भी आए।
घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि टनल करीब 3400 मीटर लंबी है। बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त रेस्क्यू टीमों को भी तैनात किया गया है।







