देशनई दिल्ली

मानसून सक्रिय, कश्मीर में बाढ़ से दो दिन में 23 मौतें

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले दो दिनों में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। उधर देश के अन्य राज्यों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान प्रभावित लोगों तक पहुंच रहा है।
गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित
बारिश के बाद असम के गुवाहाटी में लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद नेशनल हाईवे-715 का एक हिस्सा भी धंस गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के 12 जिलों में 1.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। पिछले 90 दिनों में अब तक 23 जुलाई तक हल्की बारिश के बीच बाढ़ रही है। राज्यभर में दो सप्ताह बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव होने से जयपुर समेत 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश से भरी नदियों के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। दुकानों में भी पानी घुस गया। जम्मू-कश्मीर लगातर बारिश और खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि जम्मू, पुंछ, सांबा और कठुआ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। क्षेत्र में अब भी हल्की, लेकिन लगातार बारिश हो रही है।
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेज
छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई। साथ ही आसपास के इलाकों में हवा चलने का असर देखने को मिला। बारिश प्रभावित इलाकों में रहने के आसार हैं।
प्रदेश में गुरुवार से भारी बारिश का दूसरा दौर शुरू हुआ था, जिसके बाद अब अगले एक दिन तक इसका दौर संभलने का रहा है। पिछले दो दिनों से रायपुर में गर्मी और उमस की स्थिति देखी गई है और कुछ इलाकों में अधिकतम से भारी बारिश हुई है। रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 21 जुलाई को आधे दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts