देशमुंबई

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 119वें स्थापना दिवस पर लॉन्च की कई नई पहलें, डिजिटल बैंकिंग और MSME पर रहेगा फोकस

मुंबई (विश्व परिवार)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल बैंकिंग, रिटेल, MSME, ग्रीन फाइनेंस और वित्तीय समावेशन से जुड़ी कई नई पहलों की घोषणा की। इस वर्ष बैंक की थीम “नेतृत्व भरोसे का” रखी गई है, जो ईमानदारी, नवाचार और समावेशन के साथ नेतृत्व करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

स्थापना दिवस समारोह में बैंक के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने नए bob World मोबाइल बैंकिंग ऐप का शुभारंभ किया। इसके साथ ही बैंक ने आरोहण GCIC (Global Capability, Innovation & Transformation Centre) और एआई आधारित वर्चुअल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ADITI 2.0 भी लॉन्च किया। इन पहलों का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और व्यक्तिगत बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराना है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों का भरोसा मजबूत करना, नवाचार को बढ़ावा देना, सतत विकास को प्रोत्साहित करना और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है।

प्रमुख घोषणाएं
नया bob World ऐप – AI आधारित फीचर्स, बहुभाषी सेवाएं, बेहतर सुरक्षा और पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं से लैस।
ADITI 2.0 – AI आधारित वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर, जो ग्राहकों को वॉइस और बहुभाषी बैंकिंग सुविधा प्रदान करेगा।
UPI Global Reverse Acceptance – विदेशी पर्यटक और प्रवासी भारतीय अपने देश के बैंकिंग ऐप के माध्यम से भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के UPI QR पर भुगतान कर सकेंगे।
NFC आधारित ATM सुविधा – ग्राहक डेबिट कार्ड टैप करके बिना कार्ड डालें एटीएम लेनदेन कर सकेंगे।
रिटेल और MSME के लिए नई योजनाएं

बैंक ने युवाओं के लिए bob Elev8 Home Loan, निजी बिल्डरों से प्लॉट खरीदने हेतु bob Swabhumi Home Loan, निवेश आधारित डिजिटल ओवरड्राफ्ट सुविधा bob PAL, पूर्व अग्निवीरों के लिए bob Agniveer MSME Finance Scheme और MSME इकाइयों के लिए Corporate Invoice Financing जैसी योजनाएं शुरू की हैं।

ग्रीन फाइनेंस और बिजनेस बैंकिंग

ईवी चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Bob Green Plug योजना शुरू की गई है। वहीं व्यवसायों के लिए Masterstroke Current Account लॉन्च किया गया है, जिसमें कई प्रीमियम बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वित्तीय समावेशन को बढ़ावा

स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में 119 नए बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) खाताधारकों के लिए बहुभाषी व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा भी शुरू की गई है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राहकों को अपनी क्षेत्रीय भाषा में बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts