दुर्ग

शिवपुरी गार्डन का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया स्थल पूजन

दुर्ग (विश्व परिवार) । नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा नगर के प्रमुख उद्यान शिवपुरी गार्डन के उन्नयन कार्य का शुभारंभ स्थल पूजन के साथ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद तिलेश्वर देवांगन एवं चुम्मन वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।

नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि गार्डन के उन्नयन के बाद नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने की बेहतर सुविधा मिलेगी। बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, हरित परिसर, वॉकिंग पाथ, आकर्षक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था एवं पौधरोपण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे शिवपुरी गार्डन नगर का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधि, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने गार्डन के उन्नयन को जामुल के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts