दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने 28 लाख रुपये से अधिक के पाइपलाइन विस्तार कार्यों का किया भूमिपूजन

  • पटरीपार जयंती नगर और गंजपारा में पेयजल सुविधा का होगा विस्तार, महापौर व सभापति ने कार्यों का किया शुभारंभ

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों तक स्वच्छ पेयजल की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार ने आज विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे सहित जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे।महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में पटरीपार सिकोला भाठा स्थित जयंती नगर सब्जी मंडी के पीछे वार्ड क्रमांक 16 एवं वार्ड क्रमांक 38 में सीता राइस मिल के पीछे पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया।

इस कार्य की लागत राशि 16 लाख रुपये है।पाइपलाइन विस्तार होने से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी तथा नागरिकों को पानी की उपलब्धता में सुविधा होगी।
इसके पश्चात महापौर ने गंजपारा क्षेत्र में एसबीआई बैंक के समीप वार्ड क्रमांक 36 में दिनेश मारोटी के घर से पुलिस लाइन तक पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस कार्य की लागत राशि 12.03 लाख रुपये है।कार्यों की कुल लागत 28.03 लाख रुपये है। इन कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

महापौर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार पाइपलाइन विस्तार एवं अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

भूमिपूजन के दौरान संबंधित वार्डों के पार्षदों एवं नागरिकों ने क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू होने पर महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद प्रतिभा गुप्ता, खिलावन मटियारा,रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, खालिक रिजवी, युवराज कुंजाम, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा,अजय शर्मा,सुरेश गुप्ता,सहायक अभियंता राजेंद्र ढबाले, उप अभियंता विनोद मांझी सहित वार्डों के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts