दुर्ग

चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए निगम आयुक्त लीना कोसम ने किया शहर का निरीक्षण

  • बारिश और तेज हवाओं के बीच निगम की सतर्कता, गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन कराया सुचारु

दुर्ग (विश्व परिवार)। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव तथा शहर में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम, दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम ने आज शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे।आयुक्त लीना कोसम द्वारा निरीक्षण, रातभर चली तेज हवाओं एवं बारिश के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने की आशंका सहित शहर की साफ-सफाई, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कल से जारी बारिश एवं तेज हवाओं के बावजूद शहर क्षेत्र में किसी प्रकार के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। कुछ स्थानों पर पुराने पेड़ गिरने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया गया, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे।

आयुक्त लीना कोसम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

आयुक्त लीना कोसम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहें तथा शहर की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखें। तेज हवाओं के कारण सड़क पर पेड़, डालियां या अन्य अवरोध गिरने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर उन्हें हटाया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने सफाई व्यवस्था को भी निरंतर दुरुस्त रखने तथा जलभराव एवं अन्य संभावित समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। मौसम की स्थिति के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts