भानुप्रतापपुर (विश्व परिवार)। भानुप्रतापपुर में मुख्य मार्ग से अतिक्रमण पर नगर पंचायत और व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं. सड़क तक दुकान लगाए जाने के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के खिलाफ व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर एसडीएम तक अपनी बात रखी।
दरअसल, नगर पंचायत ने मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने सीढ़ी, पोर्च, टिन शेड और सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वाले दुकानदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समय-सीमा गुरुवार को समाप्त हो गई. त्योहारी सीजन में प्रशासन की कार्रवाई की चेतावनी से नाराज व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

एसडीएम अनिकेत फड़तरे ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अगली बैठक तक इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, साथ ही उन्होंने व्यापारियों से नगर की व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारी सहमत हो गए और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
फिलहाल, अतिक्रमण के मुद्दे पर व्यापारियों और प्रशासन के बीच चर्चा के बाद तत्काल टकराव टल गया है. अब सबकी नजरें अगली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें नगर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।