कवर्धा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कचहरी पारा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में रहस्यमयी घटना घटने का दावा किया जा रहा है, जहां हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन बिना किसी सहारे के अपने आप खिसकता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिना किसी सहारे के खिसका आसन
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कचहरी पारा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर का है, जहां आधी रात एक रहस्यमयी घटना घटी। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन बिना किसी सहारे के अपने आप खिसकता नजर आया, जिसका वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
इलाके में चर्चा का विषय
इस घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे किसी अदृश्य शक्ति की उपस्थिति से जोड़ रहे हैं। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।







