सहसपुर (विश्व परिवार)। शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), रेड क्रास के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर्यटन वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. के. एस. परिहार के द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ करवाया गया..
रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति से संबंधित संदेशों एवं नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशे को सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए हानिकारक बताते हुए युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना ।







