रायपुर

राजकुमार कॉलेज ने शूटिंग प्रतियोगिता में बनाया अपना दबदबा

रायपुर (विश्व परिवार)। 12 जुलाई से 21 जुलाई तक माना शूटिंग रेंज, रायपुर में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में राजकुमार कॉलेज, रायपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
प्रतियोगिता में कॉलेज के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 20 छात्र और 16 छात्राएं शामिल थीं। सभी खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 60 पदक अपने नाम किए।
विद्यार्थियों ने 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, 50 मीटर राइफल एवं पिस्टल सहित सब-यूथ, यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्रों ने 14 स्वर्ण, 14 रजत और 3 कांस्य पदक जीते, जबकि छात्राओं ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर राजकुमार कॉलेज के 29 विद्यार्थियों का चयन आगामी 10वीं ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की जाएगी।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राजकुमार कॉलेज, रायपुर ने अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts