रायपुर/बिरगांव (विश्व परिवार)। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मुद्दे पर केंद्र सरकार की घोषित नीति को छत्तीसगढ़ में तत्काल लागू किए जाने की मांग उठी है। प्रभारी, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम बिरगांव रायपुर इकराम अहमद ने कहा कि मार्च 2026 में संसद में ऊर्जा मंत्री मोहनलाल खट्टर ने स्पष्ट किया था कि देश के किसी भी नागरिक पर स्मार्ट मीटर थोपे नहीं जाएंगे, यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है।
इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में लोगों के घरो,दुकानों मे स्मार्ट मीटर लगाये गये, इकराम अहमद का आरोप है कि राज्य सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फयदा पहुंचाने के लिए आम जनता पर यह व्यवस्था थोप रही है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम उपभोक्ता भारी-भरकम बिजली बिलों से परेशान हो रहे हैं।
इकराम अहमद ने आगे बताया कि बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही “स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ” अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नागरिकों से आवेदन भरवाकर बिजली विभाग के कार्यालय में जमा कराए जाएंगे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।







