रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. बैठक में प्रदेश में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जा सकती है. इसके अलावा किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।







