रायपुर

‘एक शाम दोस्ती के नाम’ कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ाया दोस्ती और नेटवर्किंग का संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। एंजेल विंग्स द्वारा आयोजित “एक शाम दोस्ती के नाम” कार्यक्रम का सफल आयोजन वी-रू कैफे में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों, क्रिएटर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर दोस्ती, नेटवर्किंग, सहयोग और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में म्यूजिक, गेम्स, नेटवर्किंग, संवाद और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों ने सभी प्रतिभागियों का दिल जीत लिया।
इस आयोजन को टाइटल स्पॉन्सर्स के रूप में तंदूरी कैफे एवं लाइफ मैजिक सोलर का सहयोग प्राप्त हुआ, जबकि पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने को-टाइटल स्पॉन्सर की भूमिका निभाई। केडी फूड्स (निधि खंडेलवाल), मड मैजिक (स्मृति अग्रवाल), श्री जी केयर फिजियोथेरेपी (रंजना शर्मा), अमूल्य अकादमी (अतुल साहू), मंत्रा बैंड, सान्वी कलेक्शन, संतुष्टि केक्स एंड बेकरी, समाजसेवी पियूष जैन जी और प्रिया गुप्ता जी ने सहयोगी के रूप में कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के वेन्यू पार्टनर वी-रू कैफे रहे। फाइंड योर वाइब ने इवेंट एवं क्रिएटिव पार्टनर की भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता में एंजेल विंग्स सपोर्टिव टीम के सदस्य एसएस क्रिएशन (सार्थक जैन), मुकेश साहू, एस.टी. सिनेमैटोग्राफर (सौरव एवं तुषार), होस्ट गीतिका तथा आंचल यादव का विशेष योगदान रहा। वहीं खुशी वर्मा, शुभम बदलानी, आमिल, परी और कृष्णा ने मीडिया एवं प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाली तथा नंदिनी गुप्ता ने सपोर्टिव पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “एक शाम दोस्ती के नाम” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने, नए रिश्ते बनाने और सकारात्मक समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है। भविष्य में भी एंजेल विंग्स ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts