छत्तीसगढ़रायपुर

लिंगराज मंदिर में महादेव के दर्शन कर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

  • महादेव के चरणों में शीश नवाकर मांगी छत्तीसगढ़ की समृद्धि, राज्यपाल रमेन डेका संग लिंगराज मंदिर पहुंचे पुरन्दर मिश्रा

भुवनेश्वर / रायपुर (विश्व परिवार) । ओडिशा प्रवास के दौरान राजधानी भुवनेश्वर में रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के साथ सपत्नीक ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री लिंगराज मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के दर्शन-पूजन किए।
इस पावन अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान लिंगराज से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
श्री लिंगराज मंदिर की आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का उल्लेख करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि भगवान महादेव के चरणों में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में भगवान लिंगराज के दर्शन कर सभी के जीवन में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts