देशधर्म

उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी, चांदी की पालकी में चन्द्रमोलेश्वर स्वरूप के दर्शन

उज्जैन (विश्व परिवार)। श्रावण माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी बड़े घूमघाम के साथ निकाली गई । बाबा महाकाल रजत पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले । इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने चांदी की पालकी में बाबा महाकाल के चन्द्रमोलेश्वर स्वरुप में दर्शन किए।
यहां आपको बता दें कि सावन और भादों मास के सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परम्परा अनादि काल से चली आ रही है। इसी परंपरा के चलते आज दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। इसके पहले मंदिर के सभा मंडप में बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई । इस दौरान कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद थे । जिन्होंने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस दल द्वारा बाबा महाकाल को गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया । इसके बाद बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर चन्द्रमोलेश्वर स्वरुप में प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले, तों भक्तों ने भी अपने राजा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिये । इसके साथ ही मन महेश स्वरूप में आज हाथी पर बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए।
बाबा महाकाल की सवारी महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और हरसिद्धि पाल होते हुए रामघाट पहुंची। जहां बाबा महाकाल का शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया । इसके बाद सवारी गणगौर दरवाजा, ढाबा रोड़, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची । सवारी में पुलिस का अश्व रोही दल, सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बेंड और भजन मंडलियां शामिल हुई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts