नई दिल्ली (विश्व परिवार)। छात्रों पर लाठीचार्ज और अयोध्या राम मंदिर चोरी पर संसद में जारी गतिरोध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे की मुलाकात हुई। मौका था एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के रिसेस्पशन (Supriya Sule Daughter Wedding Reception) का। नई दिल्ली में हुए इस भव्य स्वागत समारोह में पक्ष और विपक्ष के कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ नज़र आए। यह काफ़ी दुर्लभ नजारा था और इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंदिता कुछ समय के लिए पीछे छूट गई। संसद में एक दूसरे पर आरोपों की बौछार और मतभेद रखने वाले नेताओं के बीच मजकर हंसी और मजाक का दौर चला। हंसी-मज़ाक वाली बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
समारोह के दौरान पीएम मोदी और प्रियंका गांधी आमने सामने आ गए। बगल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा आप कैसी हैं? इसके बाद बातचीत का दौर शुरू हो गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी पूछते हैं कि “प्रियंका जी कैसी हैं आप? इस दौरान प्रियंका गांधी का जवाब आता है-“मैं ठीक हूं सर! आप कैसे हैं?” हालांकि प्रियंका वीडियो में प्रियंका गांधी दिखाई नहीं देती हैष इस पर प्रधानमंत्री ने कहा- मैं वैसा ही हूं। पीएम मोदी के इस जवाब पर पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके बाद खरगे ने पीएम मोदी से कहा-भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा-अच्छा। इसके बाद इन नेताओं के बीच कहकहे लगने लगे। इस दौरान राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत सुनकर राहुल को भी मुस्कुराते देखा गया। इसके बाद पीएम मोदी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए दिखे। फिर पीएम मोदी आगे बढ़ गए।
दिल्ली में एक अनोखा राजनीतिक नज़ारा
बता दें कि परीक्षा के पेपर लीक होने के खिलाफ़ लगातार चले विरोध-प्रदर्शनों के कारण ही पिछले महीने धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो सामने आने के बाद से ही यूज़र्स खरगे की टिप्पणी का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि खड़गे शायद पीएम मोदी के उस हालिया ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसमें वे दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद ‘जेन ज़ी’ तक पहुंचने के लिए सेल्फी-स्टाइल वाले इंस्टाग्राम वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैंय़







