छत्तीसगढ़रायपुर

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारक देवी अहिल्या बाई होल्कर का उनकी 231 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के राजातालाब में कैनाल लींकिंग रोड के किनारे लोटस अस्पताल के सामने न्यू बस स्टैण्ड स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर महान शिव भक्तिनी, कुशल प्रशासिका, लोकप्रिय समाज सुधारिका देवी अहिल्या बाई होल्कर का उनकी 231वीं पुण्यतिथि पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, छग राज्य श्रम कल्याण मण्डल उपाध्यक्ष किशोर महानन्द, एल्डरमैन राजू राघवानी सहित स्थानीय वराड़े धनगर समाज के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts