छत्तीसगढ़रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जेलों से 100 कैदियों की रिहाई, अच्छे आचरण का मिला लाभ

रायपुर (विश्व परिवार)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की जेलों में सजा काट रहे ऐसे कैदियों को रिहा किया जा रहा है, जिनका जेल में आचरण और व्यवहार अच्छा रहा है। प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
रायपुर सेंट्रल जेल से आज 9 कैदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते समय कैदियों के हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता की किताब नजर आई। रिहाई के बाद कैदियों ने नई शुरुआत के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने की उम्मीद जताई।
इन जेलों से रिहा होंगे कैदी
15 अगस्त से पहले प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 कैदियों को रिहा किया जाना है।

  • बिलासपुर सेंट्रल जेल – 48 कैदी
  • रायपुर सेंट्रल जेल – 20 कैदी
  • दुर्ग सेंट्रल जेल – 16 कैदी
  • अंबिकापुर सेंट्रल जेल – 8 कैदी
  • जगदलपुर सेंट्रल जेल – 9 कैदी

इनमें से रायपुर सेंट्रल जेल के 9 कैदियों की रिहाई आज हो चुकी है। बाकी कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले पूरी की जाएगी।
अच्छे आचरण और व्यवहार को मिला लाभ
जेल में सजा के दौरान अच्छे आचरण और अनुशासन का पालन करने वाले कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहाई का लाभ दिया जा रहा है। इसे उनके जीवन में सुधार और समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल होने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। जेल से बाहर आए कैदियों के लिए यह आजादी एक नई जिंदगी की शुरुआत है। हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता और मन में नई उम्मीद के साथ कैदियों ने जेल की चारदीवारी से बाहर कदम रखा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts