छत्तीसगढ़देश

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ओवरसीज बॉन्ड जारी करके जुटाए 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर

  • इस ड्युल ट्रैंच वाले इश्यू को निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है और ऑर्डर बुक का अधिकतम साइज 2.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

मुंबई (विश्व परिवार)। भारत के अंतरराष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 4 अरब डॉलर के मीडियम-टर्म नोट प्रोग्राम के अंतर्गत, 3-वर्षीय और 5-वर्षीय सीनियर अनसिक्योर्ड फिक्स्ड रेट नोट्स के माध्यम से 700 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। गिफ्ट सिटी स्थित बैंक की इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर बैंकिंग इकाई द्वारा जारी किए गए इस इश्यू को निवेशकों से अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ है और ऑर्डर बुक 2.67 अरब डॉलर के अधिकतम स्तर तक पहुंची, जो पिछले इश्यू की तुलना में लगभग 3.8 गुना अधिक मांग को दर्शाती है।
बैंक ने 3-वर्षीय ट्रैंच के माध्यम से 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए, जिसका कूपन रेट 5.114% प्रति वर्ष था (जो 3-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी दर से 90 बेसिस अंक अधिक है)। 5-वर्षीय ट्रैंच के माध्यम से 5.318% प्रति वर्ष की कूपन रेट पर अतिरिक्त 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए गए (जो 5-वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी दर से 100 बेसिस अंक अधिक है)। मज़बूत निवेशक मांग के चलते, बैंक 3-वर्षीय ट्रैंच के लिए 3-वर्षीय यूएस ट्रेज़री + 120 बेसिस पॉइंट्स और 5-वर्षीय ट्रैंच के लिए 5-वर्षीय यूएस ट्रेज़री + 130 बेसिस पॉइंट्स के शुरुआती दरों के बाद दरों को काफी कम रखने में सफल रहा। बैंक ने अपने बॉन्ड जारी करने के इतिहास में यूएस ट्रेज़री पर अब तक का सबसे कम स्प्रेड हासिल किया।
डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “हमारे 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड इश्यू को निवेशकों से मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया, बैंक पर बाज़ार के सुदृढ़ विश्वास, हमारी वित्तीय मजबूती और स्पष्ट कार्यनीतिक दिशा को दर्शाती है। हमारे द्वारा उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की मजबूत भागीदारी के साथ-साथ हासिल की गई प्रतिस्पर्धी कीमत, हमारे फंडिंग आधार में विविधता लाने और हमारे व्यवसाय से जुड़ी दीर्घकालिक प्राथमिकताओं का समर्थन करने की हमारी क्षमता को सुदृढ़ बनाती है।
SP द्वारा इस इश्यू को बीबीबी (स्टेबल), Fitch द्वारा बीबीबी- (स्टेबल) और CareEdge Global द्वारा बीबीबी+ (स्टेबल) रेटिंग दी गई है। ये बॉन्ड इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (IFSC) लिमिटेड (India INX), एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE-IX) और सिंगापुर एक्सचेंज (SGX-ST) पर सूचीबद्ध होंगे।
इन नोट्स का निपटान 20 अगस्त 2026 को किया जाएगा और ये क्रमशः अगस्त 2029 और अगस्त 2031 में परिपक्व होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts