रायपुर (विश्व परिवार)। एनआईटी (NIT) रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुज शुक्ल को महानगर अध्यक्ष और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तथा छात्र-हितों की लड़ाई लड़ने वाले छात्र नेता सुजल गुप्ता—जिन पर छात्र आंदोलनों के दौरान दो मुकदमे भी दर्ज हुए हैं को महानगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस सत्र की कार्यकारिणी में कुल 33 ऊर्जावान सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें महानगर सह-मंत्री के रूप में सुनय बंगाले, भागीरथी साहू, दिव्या वर्मा और निखिल नेताम की घोषणा की गई है।
नव-निर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ. अनुज शुक्ल ने कहा—
“विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए परिसरों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण, केयर-रिलेटेड कार्यक्रम और संस्कार आधारित गतिविधियाँ हमारी प्राथमिकता रहेंगी।”
महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा—
“हम विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु केवल आवाज नहीं उठाएंगे, बल्कि तार्किक निष्कर्ष तक संघर्ष जारी रखेंगे। परिसरों में छात्र हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए हम प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की माँग को और अधिक प्रबलता से उठाएँगे।”







