रायपुर (विश्व परिवार)। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष रायपुर कॉन्वेंट उ.मा. विद्यालय जनता कालोनी गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, शिवानंद नगर एवं केन्ट इन्टरनेशनल स्कूल (सी.बी.एस.ई.) झीट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः- 09ः30 बजे झण्डा रोहण किया गया छात्र/ छात्राओं द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग) विशेष अतिथि प्रफूल्ल विश्वकर्मा लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष, जय नारायण कसार, सिन्धी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर चंदनानी, डॉ. रविन्द्र नाथ मल्लिक विद्यालय के सचिव कमल प्रसाद कसार , अदित्य कसार प्राचार्या डॉ. श्वेता वासनिक, प्राचार्या रानी शर्मा समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र/छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय की छात्रा कु. हिमशिखा गुप्ता छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल में कक्षा 12वीं में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवाविन्त कर छत्तीसगढ़ में प्रविणय सूची में आंठवा स्थान एवं रायपुर जिले में दूसरा स्थान ग्रहण किया उन्हें भी विद्यालय के सचिव कमल प्रसाद कसार एवं मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कसार समाज के नर्सरी से 12वीं एवं कालेज में अध्ययनरत एवं खिलाड़ी छात्र/छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया जिनके नाम तनिष्का कसार 99.8 प्रतिशत ऑचल कसार 74.3 प्रतिशत ,खुशबु कसार 84.5 प्रतिशत, शाश्वत कसार 77.90 प्रतिशत कृतिका कसार किक बॉक्सर सुरभी ताम्रकार किक बॉक्सर, रिशीव कसार 81.39 प्रतिशत कक्षा में अंक प्राप्त कर समाज को गौराविन्त किया उन्हें भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया विद्यालय के 5वीं,8वीं,10वीं,12वीं के प्रत्येक कक्षा के 10 मेघावी छात्र/छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें भी मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के सचिव द्वारा सम्मानित किया गया।







